जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- सोनारी थाना अंतर्गत कदमा-सोनारी लिंक रोड में शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे रामदेव सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली। भागते समय मौके पर मौजूद लोगों पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रामदेव सिंह के साथ वॉक कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे, जिनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी। एक युवक बाइक से उतरा और रामदेव के गले से चेन छीनते हुए भागने लगा। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पिस्टल तान दी। दोनों बदमाश सोनारी की ओर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.