जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। कदमा रामजन्म नगर से अवैध पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार गणेश महतो की जमानत अर्जी बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि फरवरी 2025 में पुलिस टीम ने गणेश महतो को एक अन्य युवक के साथ पकड़कर जेल भेजा था। इधर पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गणेश महतो और उसका दूसरा साथी अपराध की योजना बनाने के दौरान पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया था कि वह पहले भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...