जमशेदपुर, मार्च 22 -- टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से शनिवार को कदमा वाटर टावर में स्वचालित जल आपूर्ति प्रणाली का उद्घाटन टाटा स्टील के चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा ने किया। इस अवसर पर कंपनी के एमडी अतुल भटनागर, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील जमशेदपुर के पदनामित चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज वरुण बजाज तथा महाप्रबंधक संजीव झा सहित जल एवं अपशिष्ट जल सेवा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कदमा वाटर टावर वर्तमान में 34 वितरण वाल्व के माध्यम से लगभग 18,500 उपभोक्ता कनेक्शनों को जल आपूर्ति करता है। इस प्रणाली के स्वचालन के बाद उपभोक्ताओं को समय पर एवं विश्वसनीय पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अबतक कुल तीन वाटर टावर सेंट्रल, सोनारी एवं कदमा का सफलतापूर्वक स्वचालन किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.