जमशेदपुर, अगस्त 27 -- राज्य का पहला धन्वंतरि आयुष अस्पताल कदमा में तैयार हो गया है। अगले एक सप्ताह में इसे विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। दो साल पहले 17 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण शुरू हुआ था। भवन का काम पूरा हो गया है। जी प्लस टू के इस भवन में 50 बेड का अस्पताल खोला जाना है। इसी तरह का एक और अस्पताल रांची में निर्माणाधीन है और जल्द ही वह भी पूरा हो जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से अस्पताल का संचालन किया जाएगा। इस आयुष अस्पताल में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और सिद्धा पद्धति से मरीजों का इलाज किया जाएगा। उपचार की इन सभी पद्धतियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। अस्पताल शुरू होने के बाद यह राज्य का अपने तरह का पहला अस्पताल होगा। अस्पताल के संचालन के लिए मुख्यालय स्तर पर चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारियो...