जमशेदपुर, फरवरी 23 -- कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती प्रांगण में किसान आंदोलन के पुरोधा और सामाजिक परिवर्तन की राह दिखाने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137वीं जयंती मनाई गई। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। पूरे परिसर में वैचारिक ऊर्जा और जनसंकल्प का वातावरण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किसान एकता और सामाजिक न्याय के स्वर भी गूंजते रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का जीवन त्याग, तप और संघर्ष की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने ऐसे दौर में किसानों और मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.