जमशेदपुर, मई 8 -- कदमा थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिनतई के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह और चोरी का सामान खरीदने वाला सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 हजार रुपये नकद, तीन सोने की अंगूठियां और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र में अनीता चौधरी से चेन छिनतई हुई थी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और प्रकाश पटेल को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- सगे भाई रिश्तेदारों संग करते थे लूट, 400 से अधिक कैमरे खंगालने के बाद पकड़ पाई पुलिस पूछताछ में उसने प्रीतम सिंह के साथ मिलकर वारदात करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने छी...