जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र में सुबह टहलकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। घटना 24 जून की सुबह अनिल सूर पथ स्थित महिला के घर के बाहर हुई। पीड़िता आलो चटर्जी (62) ने कदमा थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार नाना-नानी पार्क से लौटने के बाद वह घर के गेट के पास खड़ी थीं, तभी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और एक पते के बारे में पूछताछ करने लगे। बातचीत के दौरान पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों फरार हो गए। महिला के शोर मचाने तक आरोपी दूर निकल चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...