जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- कदमा भाटिया बस्ती में मंदिर पथ व उससे जुड़े क्रॉस रोड मंदिर लिंक और पवन पथ में नक्शा विचलन कर बन रही बहुमंजिली इमारतों पर रोक लगाने की मांग स्थानीय निवासियों ने की है। लोगों ने इस संबंध में उपायुक्त और धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वहां पूर्व में बनी इमारतों के कारण हो रही समस्या का जिक्र किया है। बताया है कि वहां की पुरानी पतली नाली और 10 फीट चौड़ी सड़क पर नये बने मकानों में रहने वाले लोगों व वाहनों का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। आरोप है कि इन सड़कों पर पहले ही 10 बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जा चुका है। और अभी भी कई मकानों का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि जी प्लस टू का नक्शा जेएनएसी से पारित कराकर पांच मंजिली इमारत का निर्माण किया जा रहा है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में डॉ. उमेश कुमार, डी मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.