जमशेदपुर, फरवरी 18 -- कदमा थाना अंतर्गत बीएच एरिया रोड नंबर-13 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-196 में सोमवार को चोरों ने सात लाख की चोरी कर ली। इस वारदात ने एक बार फिर पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना रविवार देर शाम की है। क्वार्टर निवासी टाटा स्टीलकर्मी गुरजीत सिंह कदमा बाजार गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। सोमवार को गुरजीत सिंह ने कदमा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरजीत ने पुलिस को बताया कि वे रविवार शाम करीब दो घंटे के लिए बाजार गए थे। वापस लौटकर क्वार्टर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर रखी अलमारी का ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। चोर क्वार्टर के पीछे की ओर से अंद...