जमशेदपुर, मई 4 -- कदमा में जिस गिरोह ने नारायणी विला निवासी अनीता चौधरी से करीब तीन लाख की सोने की चेन छीनी, उसी गिरोह ने पहले भी कदमा की दो महिलाओं को निशाना बनाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिनों में इसी अंदाज में बाइक सवार बदमाशों ने दो अन्य महिलाओं से भी चेन छीन ली थी, लेकिन उन मामलों में अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे इलाके में दहशत है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इधर, ताजा घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कदमा में शादी समारोह में जा रही महिला से बदमाशों ने तीन लाख की चेन छीनी पुलिस का दावा है कि गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही घटन...