कदमा में घर का ताला तोड़ गहने समेत 12 लाख की चोरी
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- कदमा थाना अंतर्गत कालिंदी रोड निवासी लोकेश कुमार के घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। उस समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में बाहर थे। चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और सामान चुरा लिया। लोकेश बिष्टूपुर थाना में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम को वे जुबली पार्क के पास हुई एक सड़क दुर्घटना के सिलसिले में गए हुए थे। उनके बच्चे ट्यूशन पढ़ने चले गए थे और पत्नी टाटा स्टील में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। शाम को जब लोकेश कुमार घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के पीछे की ग्रिल टूटी हुई है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने अलमारी और अन्य सामान को खंगालकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.