जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में बुधवार दोपहर, आर्थिक तंगी और तनाव से परेशान एक दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सद्दाम हुसैन (30) के रूप में हुई है। सद्दाम का एक हाथ छोटा था, जिससे उसे काम नहीं मिल पा रहा था और वह पिछले कुछ दिनों से आर्थिक संकट से गुजर रहा था। इसी तनाव के बीच उसने घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सद्दाम बूढ़ी मां के साथ रहता था। दोपहर को उसकी मां ने उसे काफी देर तक नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की। पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर सद्दाम का शव फंदे से लटका मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.