जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस दुर्घटना में मो. शमीम घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार 8 मार्च को गोराई अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने मो. शमीम को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर कदमा थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...