कदमा मारपीट मामले की जांच डीएसपी करेंगे, दोनों पक्षों से होगी पूछताछ
जमशेदपुर, जून 24 -- जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र की भाटिया बस्ती में महिला से मारपीट और सोने की चेन छीनने के मामले की जांच अब डीएसपी स्तर पर कराई जाएगी। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष को भी नोटिस जारी किया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी विवाद की संभावना सामने आई है, जिसकी भी पड़ताल की जा रही है। मालती देवी ने पड़ोसी सन्नी कुमार रजक समेत छह लोगों पर नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा चेन छिनतई के आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.