जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से निशुल्क कांवर यात्रा के लिए कदमा के रंकनी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पंजीयन आरंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। संघ के विकास सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को 1000 कांवरिए सुल्तानगंज रवाना होंगे। आर्थिक व अन्य कारणों से नहीं जा पाने वाले भक्तों को यात्रा में सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पंजीयन जारी है। कार्यक्रम में विकास सिंह, किशोर बर्मन, विक्रम यादव समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : सामाजिक और ग्रामीण एकता का प्रतीक है श्रावणी मेला यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेले से पहले कांवरिया पथ पर बढ़ी चहल-पहल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...