कदमा की जनसमस्या बैठक में अवैध धंधों और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी
जमशेदपुर, मई 23 -- कदमा तरुण संघ के प्रांगण में गुरुवार को जनसमस्याओं को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने की। बैठक में स्थानीय निवासियों ने कदमा में अवैध मटका, जुआ और शराब कारोबार के संचालन पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद इन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने थाने में पदस्थापित कर्मियों द्वारा आम नागरिकों को परेशान किए जाने की शिकायत भी की। इसके अलावा जेएनएसी की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। भाटिया बस्ती समेत कई इलाकों के लोगों ने बताया कि कई दिनों तक कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचती हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- मस्जिद के रास्ते में जल-जमाव से नमाजिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.