जमशेदपुर, फरवरी 3 -- कदमा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास 3 जनवरी की देर रात पुलिसकर्मी को कार से टक्कर मारकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी शामिल हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि 3 जनवरी की रात टैंगो दल के जवान हीरालाल महतो कदमा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी, जो आगे जाकर दोबारा मुड़ी और जवान को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। घायल जवान को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जांच में सामने आया कि कार अमनदीप सिंह की थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद मोबाइल से घटना का वीडियो बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.