उरई, मार्च 27 -- माधौगढ़। विधानसभा 219 माधौगढ़/कोंच क्षेत्र के विकास खण्ड रामपुरा के अंतर्गत कदमपुरा में बूथ एवं सेक्टर गठन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार मुख्य अतिथि रहे। जबकि, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव होता है। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन विस्तार को लेकर सुझाव भी दिए। बैठक में आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के हित में कार्य करने का संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.