पटना, मई 12 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रेमिका के घर में गोली लगने से युवक की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। युवक के पिता ललन प्रसाद की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी की है। पुलिस ने घटना स्थल से बरामद पिस्टल और कारतूस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। युवक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्राथमिक पुलिस जांच में युवक द्वारा आत्महत्या की आशंका है। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि फिलहाल मामले में तकनीकी जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के घर कुर्सी पर प्रेमी की लाश, बहन और मां पर हत्या का आरोप; पटना में गजब कांड कदमकुआं थाना क्षेत्र के खटाल गली स्थित प्रेमिका के घर में गोली लगने से बुद्धा कालोनी के मंदिरी निवासी युवक र...