हरदोई, जून 13 -- सांडी। चचरापुर में सालों से सराफा और गल्ला कारोबार से जुड़े कथित सर्राफ के पकड़े जाने के बाद उसके कथित कारनामों की परतें खुलने लगी हैं। ग्रामीणों के बाद अब हरदोई और सांडी के कई सराफा व्यापारियों ने भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी और सोना-नकदी हड़पने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मुख्य आरोपित और उसके सहयोगियों से पूछताछ में जुटी है, हालांकि बरामदगी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दो जून को चचरापुर समेत आसपास के गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने लोनार थाना क्षेत्र के सबरापुर निवासी विपिन गुप्ता और उसके सहयोगियों पर गिरवी रखे गए जेवरात और नकदी हड़पकर फरार होने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों और सराफा व्यापारी से लाखों की ठगी का आरोपी ज्वैलर्स दबोचा गया ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने चचरापुर न...