अमरोहा, जुलाई 20 -- विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) जिलाध्यक्ष आदेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को संगठन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। एक मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में दिए गए कथित विवादित बयान पर रोष जताया व कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि बयान से सनातन धर्म से जुड़े लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है, रोष व्याप्त है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की। कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान श्रीकृष्ण पर आपित्तजनक टिप्पणी से आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...