आदित्यपुर, दिसम्बर 10 -- कथित मारपीट मामले की जांच करने के लिए कोल्हान डीआईजी पहुंचे एसडीपीओ कार्यालय -कहा, जांच प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं की हो रही बारीकी से समीक्षा - जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष की पत्नी भानुमति की शिकायत पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष और ईचागढ़ विस से पार्टी उम्मीदवार रहे तरुण महतो से कथित मारपीट मामले की जांच करने के लिए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा मंगलवार को चांडिल एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे। वे करीब तीन घंटे तक रह कर मामले से जुड़े थाना प्रभारियों से पूछताछ की और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसपी मुकेश कुमार लुणायात भी मौजूद रहे। डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो की ओर से दर्ज कराई गई श...