पीलीभीत, जुलाई 1 -- पूरनपुर। पूरनपुर में बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में सिख समाज के लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी के कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।दोपहर तहसील परिसर पहुंचे सिख समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऑपरेशन ब्लू स्टार और गढ़वाल राइफल्स का कथित उल्लेख करते हुए दिया गया बयान सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। साथ ही इससे भारतीय सेना की निष्पक्ष और सम्मानजनक छवि भी प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- श्री गुरु नानक समिति ने गलत बयानबाजी को लेकर यूकेडी नेता के खिलाफ सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में कहा गया कि ...