हाजीपुर, फरवरी 26 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। कटहरा थाने के मथनमिलिक गांव में बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक मंद बुद्धि युवक को बच्चा चोर समझ पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने अपना घर गोरौल बताया। वहीं नाम पूछे जाने पर युवक ने अपना नाम नहीं बताया। इस बारे में ग्रामीणों ने चौकीदार व पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद चौकीदार द्वारा स्थल पर पहुंच युवक को सुरक्षित पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान मथना मिलिक पंचायत के मुखिया नंदकिशोर राय ने लोगों से शांति से युवक को पुलिस को सौंपने की बात अपील की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से युवक मंद बुद्धि लग रहा है। जिस वजह से अपने बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। इसीलिए प्रशासन को सुरक्षित सौंप देने की बात कही गई। वहीं अन्य ग्रामीणों ने बच्चा चोर का आरोप लगाया तथा कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.