कथित फर्जी शिक्षक को भुगतान की जांच का आदेश
बिहारशरीफ, मई 20 -- बिहारशरीफ। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक राज कुमार ने डीईओ आनंद विजय को बुधवार को पत्र भेजा है। कहा है कि दरियासराय स्कूल में रोहित कुमार की नियुक्ति कथित फर्जी तरीके से होने के बावजूद पूर्व लिपिक अरविंद कुमार द्वारा वेतन का भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में पटना की सविता कुमारी ने शिकायत पत्र दिया है। इसके आलोक में मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करें। कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराएं। डीईओ ने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.