पाकुड़, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा में बीते रविवार गेहूं के खेत से एक नाबालिग युवती का शव बरामद मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए सामुहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। दरअसल मुर्गाडांगा गांव स्थित बहियार से एक युवती की सड़ी-गली लाश बरामद की गई थी। शव को पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के लिए दुमका भेज दिया गया था। साथ ही युवती के भाई के बयान पर विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने पूरे मामले की कमान संभाली। तकनीकी साक्ष्यों को खंगालते हुए घटनास्थल से संबंधित मोबाइल का सीडीआर निकाला गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवती 21 तारीख को घर से निकल...