कानपुर, मई 28 -- चकेरी। एक युवती द्वारा कथित भाजपा नेता पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस की दो टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। वहीं मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपित अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। चकेरी निवासी एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था कि हरजेंदर नगर निवासी खुद को भाजपा नेता व सिद्धनाथ मंदिर का महंत बताने वाले रामजी तिवारी ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली कि थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के घर में दबिश दी, लेकिन वह मोबाइल बंद कर घर से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- घटना के बाद से गांव में सन्नाटा, ग्रामीणों में दहशत परिजनों ने बताया कि रामजी बस घर में रहता था, लेकिन उनसे कोई मतलब नहीं रखता था। थाना प्रभारी अजय...