रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर। बीते दिनों चर्चा में आए कथित धर्मांतरण के पत्र को लेकर एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने कहा कि कथित पत्र की मूल प्रति फाड़कर फेंक दी गई है। फिलहाल जांच में कोई अहम साक्ष्य सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है। बीते दिनों सोशल मीडिया में एक गुमनाम पत्र चर्चा में आया था जिसमें एक गुमनाम युवती ने रुद्रपुर की रहने वाली विशेष समुदाय की युवती पर हिन्दू लड़कियों के साथ दोस्ती कर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसपी क्राइम निहारिका तोमर को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। एसपी क्राइम ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि यह पत्र सरस्वती शिशु मंदिर गेट पर एक स्कूली छात्रा को मिला था और छात्रा ने स्कूल की कर्मचारी को दिया था, लेकिन उससे पहले महिला कर्मी ने पत्र की फोटो ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.