सासाराम, जून 9 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बभन बरेहटा गांव में पुलिस ने कथित तौर पर रखी गईं तीन मासूम बच्चियों को मुक्त कराया। छापेमारी के दौरान इस मामले में संलिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। बरामद बच्चियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सासाराम स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

जांच की प्रक्रिया एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बभन बरेहटा क्षेत्र में कुछ मासूम बच्चियों को अवैध गतिविधियों के लिए रखने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद महिला थाना डेहरी की थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से तीन बच्चियों को बरामद किया गया। बच्चियों की उम्र करीब दो से तीन वर्ष बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौ...