कथित आपत्तिजनक फोटो को लेकर महिला ने मांगी फॉरेंसिक जांच
बागेश्वर, अगस्त 6 -- बागेश्वर, संवाददाता। विधायक और एक स्थानीय महिला को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवक के जेल जाने के बाद अब प्रकरण में महिला का पक्ष भी सामने आया है। महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग समेत संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजर रही है। महिला का कहना है कि एक कथित अश्लील फोटो के आधार पर उसे बदनाम किया गया, जबकि वह फोटो उसकी नहीं है और उसमें दिखाई देने वाली युवती भी वह नहीं है। महिला ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस प्रमाण और वैज्ञानिक जांच के उसका नाम उक्त फोटो से जोड़ दिया गया, जिससे उसकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.