कथित अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर जब्त, 2.10 लाख रुपये जुर्माना
अररिया, मई 22 -- अररिया, संवाददाता जिला खनन कार्यालय द्वारा बालू मिट्टी के कथित अवैध खनन के आरोप में गुरुवार को दो ट्रैक्टर जब्त किया गया। साथ ही 2.10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। दी गई जानकारी के मुताबिक अवैध बालू/मिट्टी के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को खनन निरीक्षक ने फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। जब्त वाहनों को सिमराहा एयर बथनाहा थाना में आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है। बताया गया कि संबंधित दोनों ट्रैक्टरों पर लघु खनिज नियमावली के तहत कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। यह भी पढ़ें- परानीपुर गंगाघाट पर हो रहा बालू का अवैध खनन व परिवहन बताया गया है कि लघु खनिज के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.