गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। झंगहा थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण का मामला जांच में झूठा निकला। जांच में पता चला कि वह अपने एक साथी के साथ शराब पीया और फिर दोस्त के साथ ट्रक से चला गया था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। डीहघाट निवासी गुड्डी देवी पत्नी गोले ने पुलिस को बताया कि बेटा सत्यम गायब हो गया है। उसका अपहरण कर लिया गया है और रुपये की मांग की जा रही है। सूचना आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच कर बरामद कर लिया। सत्यम ने बताया कि वह 29 मार्च 2026 को अपने गांव के प्रहलाद यादव पुत्र कुशहर यादव के साथ हाटा, थाना गगहा चला गया था। वहां दोनों ने शराब का सेवन किया, जिसके बाद नशे की हालत में सत्यम अकेले ही एक ट्रक पकड़कर भटनी पहुंच गया। भटनी में ट्रक से उतरकर वह सो गया। नशा उतरने के बाद उस...