बदायूं, अप्रैल 10 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक सीमा साध्वी ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का मार्मिक वर्णन कर जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। श्रीराम का वनवास त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का अद्वितीय उदाहरण है। पिता के वचन हेतु राजपाट त्यागना आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कथा में माता सीता और लक्ष्मण के समर्पण की भी चर्चा की गई। कहा कि राम कथा हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की सीख देती है। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.