प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- प्रतापगढ़। श्री पैलेस चिलबिला में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश शोभा यात्रा सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर में गाजे बाजे के साथ निकली। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। स्वामी उपेन्द्रानन्द सरस्वती और कथा व्यास आचार्य सचिन कौशिक भी यात्रा में शामिल रहे। यात्रा स्टेशन तिराहे से होकर कथा स्थल श्री पैलेस पहुंची। इसके बाद कथा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में सियाराम जायसवाल, मुकेश जायसवाल, रजनीश, आशीष, मधुरेश, राधेश्याम, लाल जी, गोविंद राम, राजेश जायसवाल राजा, प्रदीप, विनय, संदीप, पवन, सचिन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.