बुलंदशहर, जनवरी 8 -- सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर आयोजित भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 से अधिक महिलाओं ने कलश धारण किए। करीब एक किलोमीटर भ्रमण कर महिलाएं कथा स्थल पहुंची। यहां कलश स्थापित कर कथा श्रवण का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित अशोक चौहान ने बताया कि सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग स्थित महेश वाटिका में बृहस्पतिवार से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में 101 महिलाओं ने कलश धारण किए। यात्रा नव दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर किला होते हुए कथा स्थल महेश वाटिका पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसमें कथा वाचक नारायण शास्त्री महाराज हैं। इस दौरान रामावतार शर्मा, काव्य शर्मा, नीरज ठाकुर, अमर चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.