लखनऊ, अप्रैल 2 -- ​लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति (सुहासिनी) की ओर से राजा बाजार के गीता भवन में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार से नौ अप्रैल तक होगा। समिति की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी ने बताया कि ​आचार्य उमेश कुमार मिश्रा रोजाना दोपहर तीन से शाम सात बजे तक कथा वाचन करेंगे। संयोजक क्षमा रस्तोगी ने बताया कि कथा से पहले शुक्रवार दोपहर को भव्य कलश यात्रा बिहारी जी मंदिर, रस्तोगी टोला, राजाबाजार से शुरू होकर कथा स्थल गीता भवन के लिए प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...