मुरादाबाद, फरवरी 5 -- लाजपत नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पंडित श्री राधे राधे ने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। व्यास ने कहा कि केवल भागवत कथा में ही वह शक्ति है जिसका श्रवण मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने सांसारिक मोह का त्याग कर गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का संकल्प लिया। शुखदेव जी ने भागवत का दिव्य ज्ञान प्रदान किया। कथा में भक्ति, वैराग्य का समन्वय नजर आया। कई श्रद्धालुओं ने सदाचारी जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से पंडित मनमोहन तिवारी, संजय अरोड़ा, गौरव अनेजा, काले पहलवान, राजीव गुंबर, लवी अरोड़ा, तुषार अग्रवाल, शोभित रस्तोगी, अमन टंडन, पोरस सचदेवा, दीपक सचदेवा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.