कथा सुनो, मनन करो और उसे अपने जीवन में उतारो : शास्त्री
गोंडा, जून 4 -- वजीरगंज, संवाददाता। श्मशान में रहने वाला शिव, कण-कण में है। शून्य से सृष्टि बनाने वाला शिव, हमारे भीतर भी है। इसलिए बाहर मंदिर में ही नहीं, अपने मन को मंदिर बनाओ। यह बात वजीरगंज के महादेवा स्थित गौरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित शिव महापुराण की कथा कहते हुए प्रवाचक भानु प्रकाश शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि कथा सुनो, मनन करो और जीवन में उतारो। यही सच्चा सत्संग है, यही शिव की प्राप्ति है। कलियुग में मनुष्य दुखी है, आयु कम है, मन चंचल है। ऐसे में शिव महापुराण की कथा अमृत के समान है। इसमें शिव-शक्ति का मिलन है, गृहस्थ का धर्म है, योग का मर्म है और मोक्ष का मार्ग है। यह भी पढ़ें- शिव की स्तुति से मिलती है जीवन जीने की शक्ति : पूजा शास्त्री भगवान शिव स्वयं माता पार्वती से कहते हैं यः शृणोति नरो भक्त्या शिवस्य चरितं शुभम्। सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.