बेगुसराय, जनवरी 27 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुम्भी में शिवधाम सेवा समिति की ओर से सोमवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान संत स्वामी नवराज प्रपात्र जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंम किया। व्यास पीठ से उन्होंने कहा कि कथा सुनने व समझने के बाद जीवन बदलने-संवरने लगता है। कथा सुनकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। तभी कथा सार्थक होगी। उन्होंने सनातन धर्म पर प्रकाश डाला और विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा जरूरी है। इसलिए गौ सेवा करना चाहिए। इससे पहले कुम्भी गांव में सोमवार की सुबह कलश यात्रा भी निकाली गयी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम सरोवर चौधरी ने बताया कि यह कथा एक फ़रवरी तक चलेगी। आयोजन समिति ने बताया कि हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भी अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। भागवत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.