रांची, अप्रैल 5 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे सही मार्ग की प्रेरणा मिलती है। यह बातें प्रवचनकर्ता स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने कही। नगड़ी के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित सात दिनी श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। समापन अवसर पर भंडारा, महाआरती, कन्या पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। बनारस से पधारे स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने यज्ञ की पूर्णाहुति कराते हुए सात दिनों तक श्रीमद्भागवत गीता, महाभारत और रामायण की सारगर्भित व्याख्या की। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि धार्मिक कथाएं केवल श्रवण के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उत...