कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
चतरा, मई 25 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कैंडी नगर पंचायत अंतर्गत कादे गांव में आयोजित मां भगवती वैष्णवी महायज्ञ के प्रथम दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के दिन रात्रि में भव्य रूप से किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बताते चलें कि यह धार्मिक कार्यक्रम 23 मई से 27 मई तक आयोजित किया जा रहा है। कथा एवं प्रवचन का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता नकुलदेव शास्त्री एवं उनकी टोली द्वारा किया जा रहा है। भक्ति और श्रद्धा से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र एवं धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रवचनकर्ता नकुलदेव शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अधिक से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.