मुख्य संवाददाता, अगस्त 19 -- यूपी के बरेली में परिवार वालों के साथ कथा सुनने गया छह साल का बच्चा खेलने के दौरान लापता हो गया और मंगलवार सुबह कथास्थल पर ही तख्त के नीचे उसका शव मिला। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण करंट लगना बताया गया है। बच्चे के परिवार वालों ने लापरवाही से मौत बताते हुए तहरीर देने की बात कही है। मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। मामले में कैंट के गांव नया मोहनपुर निवासी विमलेश ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों उनके गांव स्थित शिव मंदिर पर अमर सिंह कश्यप ने कथा का आयोजन कराया है। सोमवार शाम वह भी अपने छह वर्षीय बेटे अमित समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ कथा सुनने गए थे। परिवार के लोग कथा सुनने में व्यस्त हो गए और अमित बच्चों के साथ खेलने लगा। इसी दौरान अमित लापता हो गया। वे लोग उसे देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन...