कथा समापन पर कथावाचकों व अतिथियों का हुआ सम्मान
कन्नौज, जून 24 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। क्षेत्र के कुशलपुरवा गांव में आयोजित सरस बौद्ध कथा का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा वाचक आधार बौद्ध एवं रश्मि बौद्ध ने भगवान बुद्ध के उपदेशों का सरल एवं प्रभावी ढंग से वर्णन करते हुए कहा कि करुणा, मैत्री, दया और प्रेम के माध्यम से पूरे संसार को जीता जा सकता है। समापन अवसर पर तथागत बौद्ध कमेटी के विशेष आमंत्रण पर वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि, प्रधान हुकुम सिंह शाक्य सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। सभी अतिथियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मंच पर कथावाचकों को पंचशील पट्टी, मोमेंटो और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया, वहीं बौद्ध कमेटी का भी अभिनंदन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए हरिगोविंद शाक्य हरि ने कहा कि पंचशील, अष्टांगिक मार्ग, मध्यम मार्ग और आर्य सत्य जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.