कथा श्रवण से मिलता है ज्ञान और आध्यात्मिक शांति
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- पंडित अरुण शास्त्री सुमन के प्रवचन से गूंजा महायज्ञ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के ग्राम देवरिया रामपुर में आयोजित श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। अवध धाम से पधारे पंडित अरुण शास्त्री सुमन जी महाराज ने अपने पहले दिन के प्रवचन में कहा कि कथा श्रवण से जीवन में ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिक शांति का संचार होता है तथा संतों की वाणी मनुष्य को सकारात्मक दिशा देकर उसे धर्म, संस्कार और सदाचार से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने का सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को कर्तव्य, नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.