रिषिकेष, अप्रैल 1 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता आती है। इससे समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। बुधवार को गुमानीवाला क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में विधायक अग्रवाल पहुंचे और कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य लोकेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेमचंद ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सदाचार, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.