मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। सुंदरघाट हरी सभा में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने कथा सुनाई। कहा कि भगवान श्याम सुंदर ने ब्रज में लीला करते हुए संसार को संदेश दिया कि यदि मानव मात्र भगवान के बताए हुए मार्ग पर चले तो व्यक्ति का कल्याण होने में तनिक की भी देर नहीं लगती है। भगवान श्याम सुंदर को अक्रूर जी द्वारा मथुरा में मेला देखने के लिए बुलवाया और भगवान श्याम सुंदर ने 11 वर्ष 56 दिन में मामा कंस का उद्धार किया। फिर अवंतिका पुरी में ज्ञान ग्रहण किए और सुदामा से मित्रता हुई। इस दौरान गुलाबचंद ,मीरन देवी, गोपाल जी, आकांक्षा, महेंद्र देव पांडे, सुजीत पांडे, देवानंद मिश्रा ,आशीष मिश्रा , प्रदीप दुबे ,विकास तिवारी आदि भक्त रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.