कथा व्यास ने मानव जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला
मुजफ्फर नगर, जून 19 -- जानसठ मोहल्ला साहवान में सर्वजन हिताय ट्रस्ट के तत्वावधान में गरीब परिवार की 21 कन्याओं के विवाह सहयोगार्थ को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कथा श्रवण को श्रद्धालुओं भीड़भाड़ रही। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ निशांत कांबोज एवं उनकी धर्मपत्नी मोनिका कांबोज तथा आनन्द प्रकाश गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित प्रदीप गोस्वामी जी ने श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन हुए भगवान की भक्ति, सेवा और मानव जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान भजनों एवं प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। यह भी पढ़ें- नंद घर आनंद भयो... भजन पर भक्तिमय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.