रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- रुद्रपुर। वार्ड 12 दूधिया नगर कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को 15 वर्षीय बाल व्यास कृष्णा शरण महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कथा श्रवण के दौरान हरे कृष्ण हरे राम के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल श्रीमदभागवत कथा में पहुंचे और कथा का श्रवण किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने बाल व्यास कृष्णा शरण महाराज को सम्मानित किया। यहां गौकर्ष महाराज, पं. कपिल महाराज, वादन प्रेम, संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, राहुल कोली, राजीव गुप्ता, रमेश यादव, कमलेश गुप्ता, अजय यादव, डॉ. राकेश, पप्पू शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल गुप्ता, नरेंद्र गंगवार, बृजेश गंगवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.