हापुड़, मार्च 14 -- पिलखुवा। प्रसिद्ध कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज का वीरेंद्र कुमार बिल्लू के निवास स्थान पर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। दोपहर के समय वीरेंद्र कुमार बिल्लू के परिवार की ओर से महाराज जी की प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें उन्होंने स्नेहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने कथा वाचक का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राहुल सुहाती, सुरेश और अखिलेश मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महाराज जी के सानिध्य को अपने लिए सौभाग्य बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...