प्रयागराज, मई 27 -- साहित्यिक, सामाजिक संस्था आनंदी यूनिवर्स फाउंडेशन पुणे की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कथा लेखिका डॉ. जया मोहन को उप्र गोल्डन पोयट्री व राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जया की साहित्य की विभिन्न विधाओं में 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इस क्रम में अरैल स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित समारोह में उन्हें साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...